Bazaargaon, District Nagpur – 440023 Reg. No. 88900MH2025NPL437735
Bazaargaon, District Nagpur – 440023 Reg. No. 88900MH2025NPL437735
Asshrayvi Welfare Foundation Asshrayvi Welfare Foundation
About Us

Who We Are

Learn about our mission, vision, and the values that drive us forward

Asshrayvi Welfare Foundation
Est. 2025
Our Story

Asshrayvi Welfare Foundation

अस्श्रयवी वेलफेयर फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है। संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं किसान सशक्तिकरण, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, पशु कल्याण और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

हम स्वास्थ्य शिविर, कृषि प्रशिक्षण, वृक्षारोपण, जागरूकता अभियान और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करते हैं। हमारा उद्देश्य सेवा, सहयोग और जनभागीदारी के माध्यम से एक स्वस्थ, आत्मनिर्भर और सशक्त समाज का निर्माण करना है।

Reg. No. 88900MH2025NPL437735 Established 2025
Mission

जरूरतमंद समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आजीविका के अवसर प्रदान कर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना।

Vision

एक समावेशी, स्वस्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति सम्मान और समान अवसरों के साथ जीवन जी सके।

Values

सेवा • समानता • पारदर्शिता • करुणा • सहयोग • सशक्तिकरण • सतत विकास

500+
Members
120+
Activities
1+
Years Active
50+
Volunteers
Achievements

Our Impact

अस्श्रयवी वेलफेयर फाउंडेशन समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कौशल विकास, कृषि प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पशु कल्याण से संबंधित कार्यक्रम संचालित करता है।

हम क्यों हैं खास?

किसानों और ग्रामीण समुदायों का सशक्तिकरण
• महिला कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता
• जैविक खेती एवं आधुनिक कृषि प्रशिक्षण
• पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण
• जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन
• ग्रामीण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता
• पशु कल्याण एवं संरक्षण कार्यक्रम
• शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता पहल
• ग्राम विकास एवं सामुदायिक सहभागिता
• जरूरतमंद परिवारों को सहायता एवं सहयोग
• अनुभवी टीम एवं जमीनी स्तर पर कार्य
• पारदर्शिता एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता
NGO Objectives

Main Objectives

Our core focus areas for community service and sustainable development

आश्रयवी ग्राम विकास समिति
आश्रयवी ग्राम विकास समिति

इस बैठक में ग्रामीणों ने जल प्रबंधन, विद्यालय सुविधाएँ, सड़क/नाली सुधार और सामुदायिक सफाई जैसे मुद्दों पर व्यावहारिक समाधान सुझाए। आगे की कार्ययोजना में स्वयंसेवी समूह बनाना, ग्राम निधि के लिए योगदान, और साप्ताहिक प्रगति समीक्षा शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिला सम्मान समारोह — स्थानीय प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित करना, स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता शिविर, स्वरोजगार एवं कौशल विकास कार्यशाला, बालिका शिक्षा पर विशेष संवाद, महिला अधिकार एवं कानूनी जागरूकता सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम — महिला कलाकारों द्वारा प्रस्तुति, और निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर।

महिला स्वसहायता समूह
महिला स्वसहायता समूह

कार्यक्रम के अंतर्गत आयरन/फोलिक एसिड सप्लीमेंट जागरूकता, किशोरी स्वास्थ्य सत्र, पोषणयुक्त आहार डेमो, और मासिक स्वच्छता किट वितरण शामिल हैं। स्वयंसेविकाएँ घर-घर पहुँच कर फॉलोअप करती हैं।

आश्रयवी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित किसान प्रशिक्षण
आश्रयवी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित किसान प्रशिक्षण

मुख्य विषय: मृदा परीक्षण, ड्रिप/स्प्रिंकलर सिंचाई, जैविक खाद निर्माण (जीवामृत/घनजीवामृत), सौर पंप और माइक्रो-ग्रिड उपयोग, कीट प्रबंधन में IPM तकनीकें, और फसल बीमा की जानकारी।

ग्रामीण आवास, शौचालय एवं स्वच्छता परियोजना
ग्रामीण आवास, शौचालय एवं स्वच्छता परियोजना

ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर, गरीब, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को शौचालय, स्नानगृह और स्वच्छता संरचनाओं जैसे मैनहोल व ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण में सहायता प्रदान करना। यह परियोजना ग्रामीण समुदायों में स्वच्छता, स्वास्थ्य स्थिति और जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु प्रतिबद्ध है।

सामूहिक विवाह (मास मैरिज) कार्यक्रम
सामूहिक विवाह (मास मैरिज) कार्यक्रम

गरीब, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में आने वाले भारी आर्थिक बोझ को कम करना। यह कार्यक्रम दहेज प्रथा को हतोत्साहित करने, बाल विवाह को रोकने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सामाजिक सद्भाव, आपसी सम्मान और सामुदायिक एकजुटता को मजबूत करने का एक प्रभावी मंच है।

Be Part of the Change

Join our growing community and help us create lasting impact in the lives of thousands.

शिकायत